फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में एसके तो छात्राओं में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बना ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
ओवर ऑल चैंपियन केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की टीम शील्ड के साथ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। 66वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता का तीसरे दिन शुक्रवार को समापन हो गया। छात्रों में एसके इंटर कॉलेज और छात्राओं में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। समापन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन की स्पर्धाओं का शुभारंभ भाजपा के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। अंतिम दिन हुई सीनियर बालक वर्ग की 110 मीटर हैंडल दौड़ में एसकेआईसी के राहुल यादव प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की कंचन, जूनियर बालक में मुन्ना लाला इंटर कॉलेज के विनय प्रथम रहे। वहीं, ओवरऑल चैंपियन छात्र वर्ग में एसके इंटर कॉलेज और छात्रा वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने पाया है।
कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं, राष्ट्रगान के बाद में खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, जीआईसी के सुरेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद रुहैल आजम, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम, अशोक खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें