बदायूं। दो पालियों में छह अगस्त को बीएड की नौ परीक्षा केंद्रों पर सात और आठ अगस्त को टीजीटी की परीक्षाएं चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए डीएम दीपा रंजन ने एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया व संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षकों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते परीक्षा आयोजित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर सभी लोगों को मास्क लगाए। साथ ही हाथों को सैनिटाइजर करने के बाद में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र व परिसर में सैनिटाइजेशन व सफाई का कार्य नियमित रूप से होता रहे। परीक्षा केंद्रों से निर्धारित परिधि के भीतर कोई भी फोटोस्टेट, इंटरनेट कैफे की नहीं खुलनी चाहिए। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी स्वयं परीक्षा केंद्रों का पहले से ही निरीक्षण करें।
नोडल अधिकारी डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि छह अगस्त को प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। नौ केंद्रों पर दो पालियों में 3808 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार सात अगस्त को चार केंद्रों पर 3097 लोग परीक्षा देंगे। आठ अगस्त को तीन केंद्र पर 2023 प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी।