फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में बनेंगे छह विद्युत उपकेंद्र, 60 हजार लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
कार्यालय अधीक्षण अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में जल्द ही छह विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। इससे 60 हजार लोगों को राहत मिलेगी। विद्युत उपकेंद्र जिले में 10-10 मेगावॉट के होंगे। इनमें चार विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए जगह चयनित कर ली गई है। इनका कार्य वर्ष 2025 मार्च तक पूरा किया जाना है, जबकि दो उपकेंद्र के लिए विद्युत निगम 26 सितंबर तक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज देगा।
विज्ञापन

जनपद में चार लाख 60 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। कुल 56 विद्युत उपकेंद्र हैं और सात औद्योगिक फीडर हैं। उपभोक्ता अधिक होने और लगातार बिजली की खपत बढ़ने के चलते निगम ओवरलोडिंग से परेशान है। स्थिति यह है कि दिन हो या रात ट्रिपिंग हर वक्त परेशान कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विभाग ने छह विद्युत उपकेंद्र बनाने का फैसला लिया है।
यह विद्युत उपकेंद्र सैजनी, अनुगुईया, मौसमपुर, मझारा, सराह बरौलिया और अनुगुईया में बनाए जाएंगे। इनके लिए जमीन चयनित कर ली गई है। वहां पर निर्माण कार्य शुरू करने की सभी तैयारी पूर्ण हैं। निगम को इन विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए वर्ष 2025 में मार्च तक का समय मिला है। इसके अलावा सराय पिपरिया और बनकोटा में विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए विभाग की तरफ से 26 सितंबर को प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होते ही इन दोनों का भी काम शुरू हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि इन सभी विद्युत उपकेंद्रों से लगभग 60 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। उपकेंद्र बनने से ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी।


ट्रांसफार्मर की भी की जा रही क्षमता वृद्धि
लगातार बढ़ रही बिजली की खपत के चलते अब विभाग को ट्रांसफार्मर की भी क्षमता वृद्धि करनी पड़ रही है। क्योंकि खपत अधिक होने के चलते 25 केवीए के ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाते हैं। इससे विभाग को तो नुकसान हो ही रहा है साथ उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। ऐसे में 25 केवीए के 271 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी।



जिले में छह विद्युत उपकेंद्रों से लगभग 60 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक उपकेंद्र से दस हजार उपभोक्ता जोड़े जाएंगे। उपकेंद्र बनने से ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी।- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें