फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारपुर में अलग-अलग बीमारियों से नौ दिन में छह लोगों की मौत

सार

सीएचसी दहगवां के तहत आने वाले गांव मदारपुर में बीमारियों का प्रकोप है।बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के छह मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
दहगवां के मदारपुर पहुंचे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरीफनगर/दहगवां। सीएचसी दहगवां के तहत आने वाले गांव मदारपुर में बीमारियों का प्रकोप है। गांव में नौ दिन में छह लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इन मौतों का कारण अलग-अलग बीमारियां हैं, लेकिन बुखार का प्रकोप भी बना हुआ है। बृहस्पतिवार को डॉ. पीयूष यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मौतों के कारणों की पड़ताल की।
विज्ञापन

मदारपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। आए दिन किसी न किसी की मौत भी हो रही है। पिछले नौ दिनों की बात करें तो गांव में बाबू (12) पुत्र हरेंद्र, गुड्डो (60) पत्नी जोगराज, प्रमोद (25) पुत्र मोरपाल, रीता (28) पत्नी अमित, योगेश की छह वर्षीय बेटी भारती, भानु के दो माह के बेटे रोहित की मौत हो चुकी है। गांव की दहगवां सीएचसी से दूरी काफी अधिक है। ऐसे में यहां ग्रामीण झोलाछापों से इलाज को मजबूर हैं।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मरने वालों के घर पहुंचकर उनकी जांच रिपोर्ट देखीं और मौत के कारणों की पड़ताल की। शुक्रवार को भी गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि जांच में मच्छरजनित बीमारियों से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एक मृतक की रिपोर्ट संदिग्ध डेंगू की है। सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव ने गांव में पहुंचकर मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन

डेंगू के छह, मलेरिया के तीन व फैल्सीपेरम का एक मरीज मिला
बदायूं। लगातार अभियान और दवाओं के छिड़काव के बाद भी मलेरिया के साथ डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के छह मरीज मिले हैं। इन सभी को एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया के तीन और फैल्सीपेरम का भी एक मरीज निकला है।
बृहस्पतिवार को जिले में 44 लोगों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें छह लोगों को डेंगू पाया गया है। दूसरी ओर 425 लोगों की किट से मलेरिया जांच कराई गई। मलेरिया के तीन और फैल्सीपेरम का एक मरीज मिला। डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलेरिया विभाग की 16 टीमों ने 176 गांवों में अभियान चलाकर दवाओं का छिड़काव किया। 154 स्थानों पर लार्वा तलाश किया गया। 26 स्थानों पर लार्वा पाया गया।
नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. तहसीन ने बताया कि मदारपुर गांव में टीम ने जांच की तो यहां बुखार या डेंगू से मौतों की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को भी गांव में अभियान चलाकर घर-घर मरीजों की खोज की जाएगी।
मदारपुर में मौतों का कारण संचारी बीमारियां नहीं है। बृहस्पतिवार को टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। बात यह है कि गांव में नौ दिन में छह लोगों की मौत हुई है, लेकिन इनकी मौत के कारण अलग-अलग निकले हैं। जहां से भी बीमारियों के प्रकोप भी सूचना मिल रही है वहां कैंप लगवाए जा रहे हैं। जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें