बदायूं। सोमवार रात जिले में छह कोरोना पॉजिटिव और निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार रात 1116 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 1110 सैंपल निगेटिव निकले। जबकि छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो पॉजिटिव बिल्सी इलाके के रहने वाले हैं। जबकि एक कूंचापांडा और तीन जिला अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि सोमवार को जिलेभर में 1396 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। संवाद