कछला गंगा में डूबे युवाओं को तलाशते गोताखोर
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला गंगाघाट पर कलश विसर्जन को आए छह श्रद्धालु गंगा में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने चार लोगों को बचा लिया, जबकि दो युवक गंगा की धार में बह गए। उनकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के अलावा फ्लड पीएसी भी लगाई गई है।
कासगंज सदर कोतवाली के गांव भटौना के लोग शनिवार को दोपहर के समय कलश विसर्जन करने कछला गंगा घाट पर आए थे। कलश विसर्जन के दौरान छह लोग अपने साथियों से दूर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में चले गए। उनको डूबता देख गोताखोरों ने चार को बचा लिया, जबकि दो लोग बह गए।
Bareilly News: पति की करतूत से परेशान विवाहिता मासूम बेटे को लेकर पहुंची एसएसपी दफ्तर, बताई आपबीती
गंगा में बहे युवकों के बारे में पुलिस ने जानकारी की तो उनके नाम 30 वर्षीय आनंद पुत्र भरत सिंह, 18 वर्षीय अभय पुत्र उदयवीर सिंह निवासी गांव भटौना थाना सदर कोतवाली कासगंज बताए गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों को उनकी तलाश में लगाया गया।
इसके बाद फ्लड पीएसी ने भी उनकी तलाश शुरू की। देर शाम दोनों युवकों में किसी का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में उझानी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में छह लोग डूबे थे जिसमें चार को बचा लिया गया। दो युवक गंगा की तेज धार में बह गए। उनकी तलाश की जा रही है।
नदी किनारे खड़े लोग