फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंबियापुर मोबाइल कोर्ट में छह वादों का किया निस्तारण

विज्ञापन
अंबियापुर पंचायत भवन पर आयोजित मोबाइल कोर्ट वादों की सुनवाई करते न्यायाधीश अर्जित वर्मा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम न्यायालय बिल्सी की ओर से मंगलवार को अंबियापुर गांव के पंचायत भवन में न्यायाधीश अर्जित वर्मा की मौजूदगी में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। न्यायाधीश ने बताया कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के अंतर्गत चल न्यायालयों की यह पहल ग्रामीण न्यायिक सुलभता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान कुल छह वादों की सुनवाई की गई, जिनमें से अधिकांश मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता वागीश माहेश्वरी, हरिओम यादव, शिवकुमार सिंह, आशीष शंखधार, मृदुल कुमार, अरविंद यादव, हरकेश यादव एवं अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें