फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूकंप आने पर मेज के नीचे बैठे, मस्तिष्क को बचाएं

विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज में बाढ़ आपदा व अग्नि से निपटने के छात्रों को तरीके बताते दमकल कर्मी।स्रोत-संस्
विज्ञापन
बदायूं। आपदा से बचाने के लिए एसके इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि भूकंप आए और आप किसी भवन में फंस जाएं, तो उस वक्त क्या करें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि जब भूकंप आए तो उस स्थिति में घर से बाहर आ जाएं। किसी भी इमारत से उसकी ऊंचाई से 1.75 गुना अधिक दूरी पर जाकर खड़े हो जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि बहुमंजिला इमारत में है तो नीचे आने के लिए लिफ्ट का प्रयोग न करें। यदि भवन से बाहर निकलने की स्थिति नहीं हो तो किसी मेज अथवा तख्त के नीचे घुस जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने अग्निशामक यंत्र व फायर ब्रिगेड मशीन से आग बुझाने के तरीके सिखाए। बताया, अग्निकांड के दौरान दम घुटने की स्थिति में फर्श पर लेटकर धीरे-धीरे बाहर निकलना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें