एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि योजना के मुताबिक बहनें रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं। अगर इस दौरान पुरुष यात्री सफर करेंगे तो उनसे किराया वसूला जाएगा।
18 अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी प्रोत्साहन योजना
रक्षाबंधन के त्योहार और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी चालक-परिचालकों और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यह 18 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक लागू रहेगी।
इसके तहत सभी चालक-परिचालकों को लगातार 15 दिन ड्यूटी करने पर 3000 रुपये, 14 दिन करने पर 2250 और 13 दिन करने पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला के सभी कर्मचारियों को एक मुश्त 15 दिन ड्यूटी करने पर 1200, 14 दिन के 1000 और 13 दिन ड्यूटी करने पर 800 रुपये दिए जाएंगे।