फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का फेंक में सिसैइया, कथरा खगेई के बच्चे चमके

Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
चक्का फेंक में सिसैइया, कथरा खगेई के बच्चे चमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का दूसरा दिन
 बेसिक शिक्षा विभाग की 34वीं जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने भी प्रथम स्थान पाया।
जूनियर स्तर बालक वर्ग की हुई चक्का फेक में सिसैइया (वजीरगंज) के रब्बानी ने प्रथम स्थान पाया। वहीं छात्राओं मे कथरा खगेई (जगत) की श्रीदेवी प्रथम रहीं। इसी प्रकार जूनियर स्तर बालिका वर्ग की गोला फेक में उसहैत की नरगिस ने प्रथम स्थान पाया। जबकि सुलेख प्रतियोगिता में दहेमू (उझानी) के मयंक तोमर ने बाजी मारी। प्रवीन, कौशल माथुर, तुलसी, वर्षा, प्रीति, नीतेश कुमारी, प्रीति कुमारी का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे पूर्व इस्लामियां ग्राउंड में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सिटी अभिषेक यादव ने किया। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सरवर अली, कमल यादव, सीमा राजन, लवकुमार, खेल अनुदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें