शनि उपाध्याय और गौरव को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मुकाबला सिरतौल रॉयल इंडियन और सिरतौल सुपर किंग्स टीम के बीच खेला गया। सिरतौल सुपर किंग्स टीम ने चार विकेट से टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम की।
टॉस सिरतौल रॉयल इंडियन के कप्तान अखिल पाठक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 127 रन बनाए। सर्वाधिक रन कप्तान अखिल पाठक ने 58, जड्डू ने 24, अनमोल सिंह ने 14, आरव उपाध्याय ने आठ बनाए। सिरतौल सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस सिंह ने दो, लकी ने एक विकेट लिया। इसके बाद 128 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सिरतौल सुपर किंग्स की टीम ने 11 ओवर में छह विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। जिसमें टीम की ओर से गौरव ने 46, ताहिर ने 25, दया शर्मा ने 27 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने पर गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन 185 एवं आठ विकेट लेने वाले शनि उपाध्याय को चुना गया। इस मौके पर आयोजक मंडल पवन उपाध्याय, इमलेश शर्मा, गोपी किशन, गफ्फार गौरी, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता, अनुज गौड़, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।