फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहब... सम्मान निधि के नाम पर हो रही वसूली

विज्ञापन
तहसील दातागंज में फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
दातागंज । ‘साहब, गांव का एक युवक लोगों से राशन कार्ड बनवाने और किसानों की सम्मान निधि दिलाने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली कर रहा है। रुपये देने के बाद भी न तो किसी को सम्मान निधि मिली और न ही राशन कार्ड बना।’ यह शिकायत दियूरी निवासी लौंग पाल तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मनोज कुमार से की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर 63 शिकायतें प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचीं जिनमें से सिर्फ तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण के साथ शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर की मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें