फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहब पति करता है युवती से बात, भगाकर ले जाने की कर रहा तैयारी

Wed, 23 Oct 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन बच्चों का पिता गांव की ही युवती से प्रेम कर बैठा। इसी से परेशान होकर ग्रामीण की पत्नी मंगलवार दोपहर थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर से कहा कि साहब मेरा पति गांव की ही एक युवती से बात कर रहा है। पहले भी उसे लेकर फरार हो गया था। इसी के चलते जेल भी गया था। अब दोबारा बात करने लगा है और उसे भगाकर ले जा सकता है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर दो।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण एक साल पहले भी उसे भगाकर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ प्रेमी को जेल भेज दिया था।
जेल से आने के बाद एक बार फिर उसी युवती से बात कर रहा है। जब इस मामले की जानकारी ग्रामीण की पत्नी को लगी तो वह मंगलवार को सिविल लाइन थाने पहुंच गई। कोतवाल को तहरीर देकर कहा कि मेरा पति गांव की युवती से बात कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो दोबारा वह जेल चला जाएगा। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें