बगरैन में खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बगैरन। खुसरो डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सिंह क्रिकेट क्लब इटौआ और बालाजी क्रिकेट क्लब टहा आंवला के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिंह क्रिकेट क्लब ने बालाजी क्लब को 54 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। इसमें रिहान ने 39, साबिर ने 28, मौजिम ने 33 रन का याेगदान दिया। बालाजी क्लब के गेंदबाज सुमित ने तीन, अनवर ने दो, कामरान, शमीम व सुखविंदर सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब टहा आंवला की टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। कामरान ने 32, अजय ने 21 रन की पारी खेली। सिंह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज दीपक ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। साबिर ने दो और फरमान ने एक विकट लिया। इसके साथ ही सिंह क्लब की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दीपक को मुख्य अतिथि रविप्रताप सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुकेश शर्मा, वेदपाल सिंह, सचिन प्रताप सिंह, आयुष सिंह, धीरेश सिंह, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।