संकीर्तन के लिए सजाया गया श्याम बाबा का दरबार। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी में मंगलवार रात को श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन का आयोजन कराया। यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को अंकित यादव ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना कर कलाकारों द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों पर जमकर झूमे। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा के काफी भक्त मौजूद रहे। संवाद