बिसौली में तहसीलदार की कुर्सी पर बैठी छात्रा शुभी। संवाद
बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिसौली में सोमवार को एक निजी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा आठ की छात्रा शुभी वार्ष्णेय पुत्री हरीशचंद्र को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। तहसीलदार बनीं शुभी ने आत्मविश्वास और संयम के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान नगर पंचायत फैजगंज की दिव्यांग शफीना ने भूमि विवाद संबंधी शिकायत दर्ज कराई। शुभि ने त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दे दिए। बाद में शुभी ने कहा कि यह अभियान छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला है। उन्हें एक दिन का तहसीलदार बनकर गौरव महसूस हुआ। इससे पूर्व प्रोटोकॉल के तहत शुभी ने अपनी साथी छात्राओं के साथ एसडीएम राशि कृष्णा से शिष्टाचार भेंट भी की। संवाद