बाल वर्ग में श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों प्रथम स्थान
हासिल किया। अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में
स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता ओमपाल सिंह ने कहा कि सरस्वती
शिशु मंदिरों में शिशुओं के सर्वांगीण विकास विकास किया जाता है।
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार और व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने भी
विचार रखे। निर्णायक मंडल में सरिता रस्तोगी, डॉ.मदन महोन लाल, अमृत पाल
सिंह, दयाराम सिंह यादव, भगवान शरण, सनतकुमार शर्मा, लीलाधर पाल रहे। इस
मौके पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अशोक कुमार, अयोध्या प्रसाद
गंगवार, रामकरन मिश्र, रुपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार शर्मा आदि थे।