फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिशय तीर्थ क्षेत्र में निकाली शोभायात्रा

Sun, 12 Apr 2015 07:10 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव दिधौनी पास श्री अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल में रविवार को भगवान श्री पद्मप्रभु स्वामी की अति मनोज्ञ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर नगर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। यहां अहिक्षेत्र रामनगर बरेली के मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पहले प्रतिमा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के अमर कोल्ड स्टोर में स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई, जो साहबगंज स्थित मंदिर होती दिधौनी पहुंची। इसको सफल बनाने में जैन समाज के प्रेमचंद्र जैन, नरेंद्र कुमार जैन, पवन जैन, दिनेश जैन, सुरेश चंद्र जैन, प्रशांत जैन, सीनू जैन, संतोष जैन, अरविंद जैन, अनिल जैन, आरती जैन, रेखा जैन, सतीश कुमार जैन, अनूप कुमार, टीटू जैन, शरत कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें