फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला में धूमधाम से निकाली श्रीकृष्ण की पालकी, जयकारों से गूंजा नगर

Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। शिव मंदिर भोले धाम पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

पालकी यात्रा शिव मंदिर भोले धाम से प्रारंभ होकर रामरसिया, घास बाजार, मेन मार्केट, होली चौक, कश्यप बस्ती होते हुए मोहल्ला गढ़ी, हरिजन बस्ती, राठौर बस्ती से होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर डॉ. मुन्नालाल राठौर, मुकेश राठौर, सिक्कू गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रघुपाल शर्मा, छोटे शर्मा, अरेंद्र राठौर, अवनीश राठौर, रामसनेही शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें