फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नारद मुनि को श्रीहरि ने दिया वानर रूप

Sat, 19 Oct 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। 177 साल पुरानी प्राचीन रामलीला का बृहस्पतिवार रात शुभारंभ किया गया। कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। जिसे खूब सराहा गया। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि नारद मुनि स्वयंवर में जाने के लिए भगवान विष्णु से खुद को और सुंदर बनाने को कहते हैं। भगवान विष्णु नारद मुनि का चेहरा वानर के रूप का बना देते हैं। नारद जब स्वयंवर में जाते हैं तो लोग उन्हें देखकर हंसते हैं। यह देख नारद को क्रोध आ जाता है और वह विष्णु भगवान को श्राप देते हैं कि उन्हें जंगल-जंगल भटकना पड़ेगा और जो वानर रूप आपने मुझे दिया है, वही वानर सेना आपकी मदद करेगी। लीला देख दर्शक गदगद हो गए। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी, जगतपाल मिश्रा, जगदीश राजौरिया, सुभाष राजौरिया, गोपी बल्लभ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

बिसौली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

बिसौली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

बिसौली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

बिसौली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें