फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस कंपटीशन में शगुन और निहारिका अव्वल

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो    उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
इंटरनेशनल डांस डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरनेशनल डांस डे मनाते हुए छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से मनमोह लिया। 
विज्ञापन

डांस कंपटीशन का शुभारंभ भाजपा नेता हरवंश पहलवान और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इंद्रजीत कौर म्यूजिकल अकादमी की देखरेख में डांस कंपटीशन के दौरान छात्राओं ने फिल्मी गीतों की धुन पर मनमोहक प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम, पलक द्वितीय और कशिश को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में निहारिका प्रथम, रिषिता द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा प्रतिभागियों ने कपल डांस से लेकर काला चश्मा और आजा नचले शीर्षक शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पहलवान ने नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुजाता माथुर, सुदर्शना भाटिया, अनमता खान, देवेंद्र धींगड़ा, दीक्षा छाबड़ा, मोहम्मद इकबाल, मीरा यादव, रेनू चावला, अमिता शर्मा, विभा यादव, पूजा अदलक्खा, सपना, नीरू, दीक्षा और सुरभि आदि मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें