फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खूब दिखाए सब्जबाग...धरातल पर न उतरे दावे

Tue, 02 May 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
01बीडीएन47- इसी जगह पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का दावा किया गया था। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की जनता को खूब सब्जबाग दिखाए गए। कभी मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का दावा किया गया तो कभी सब्जी मंडी की कायाकल्प का ख्वाब जनता को दिखाया गया। शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की घोषणाएं भी खूब की गईं। इन दावों और वादों के झांसे में आकर लोग भी कुछ समय के लिए खुश हुए, लेकिन महीने और फिर कई साल बीत जाने के बाद अब खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। हकीकत यह है कि एक भी दावा धरातल पर नहीं उतर सका। नतीजतन शहरवासी गंदगी, अतिक्रमण और जाम समेत तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद, विधायक, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष समेत तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा का होने के बाद जिला बदहाली का शिकार है। शहर तक में लोगों को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिनको देने का पालिका दम भरती है। शहर में गंदगी, अतिक्रमण, बारिश में होने वाला जलभराव आदि समस्याएं तो ऐसी हैं जो जनता भी मान चुकी है कि इनका समाधान पालिका के बस की बात नहीं। इससे इतर, तमाम वादे भी जनता से समय-समय पर किए जाते रहे, लेकिन उनमें से तमाम पूरे नहीं हो पाए।

घोषणा तक सीमित रही मॉड्यूलर सब्जी मंडी
दो साल पहले दिसंबर में पालिका द्वारा सब्जी मंडी को मॉड्यूलर सब्जी मंडी बनवाने की घोषणा की गई थी। यहां दो मंजिला इमारत बनवाते हुए तीन सौ दुकानें बनवाने का वादा किया गया था। हर मंजिल पर सौ दुकानें और आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग बनवाने की भी बात की गई थी। इतना ही नहीं, यहां लिफ्ट बनाने का भी ख्वाब दिखाया गया था। दावा किया गया था कि सब्जीमंडी का प्रस्ताव बोर्ड में पास हो चुका है, केवल प्रशासनिक स्वीकृति मिलने का इंतजार है, लेकिन आज तक यह स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन



प्राइवेट बस स्टैंड पर मल्टीस्टोरी पार्किंग का भी दिखाया सपना
पालिकाध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव बनाया गया। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भी भेजा गया। 31 करोड़ के इस प्रस्ताव में पार्किंग के साथ ही स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए वातानुकूलित स्टैंड बनाया जाना भी शामिल था। पालिका का दावा था कि इसके बनने के बाद जनता को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन आज भी प्राइवेट बस स्टैंड आज भी वैसा ही बदहाल पड़ा है जैसा सालों पहले था।

प्राइवेट बस स्टैंड पर मल्टीस्टोरी पार्किंग व सब्जी मंडी को मॉडल बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसके क्रियान्वयन को लेकर नगर विकास मंत्री से भी मुलाकात की थी। आने वाले समय में शहर में इनके अलावा सीवर लाइन, पाइप लाइन से गैस पहुंचना शामिल है। शहर में जो सब्जी मंडी बनेगी, उसमें वहां पर दुकानें लगाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां पर नीचे पार्किंग, प्रथम तल पर सब्जी की दुकानें, दूसरे तल पर दूसरी दुकानें उसके ऊपर बैंक आदि के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपमाला गोयल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष

01बीडीएन47- इसी जगह पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का दावा किया गया था। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें