फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: प्रिंटर की नकली इंक बेच रहा था दुकानदार, ढाई सौ डिब्बे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंदिरा चौक इलाके में एक दुकानदार प्रिंटर की नकली इंक बेचता पकड़ा गया। उसकी दुकान से इंक के कई डिब्बे बरामद हुए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बुला ली। इंक के करीब ढाई सौ डिब्बे कब्जे में ले लिए गए। साथ ही दुकानदार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कॉपी राइट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम एप्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि रीशू मिश्रा और उनके साथी ललित परेवा ने इंदिरा चौक के पास गौरी कंप्यूटर्स एंड स्टेशनर्स पर छापा मारा। रीशू के मुताबिक वह दक्षिणी दिल्ली में महरौली थाना क्षेत्र के छत्तरपुर में रहते हैं। वह एप्सन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि बदायूं में उनकी कंपनी का लेबल लगाकर नकली इंक बेची जा रही है। इससे वह बुधवार शाम बदायूं पहुंचे। उन्होंने अपने साथी ललित परेवा के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी। इसके बाद एसआई दीनानाथ पांडेय और उनकी टीम के साथ वह इंदिरा चौक स्थित गौरी कंप्यूटर्स एंड स्टेशनर्स के यहां पहुंचे। यह दुकान शहर के सैयदबाड़ा मोहल्ला निवासी विनोद रस्तोगी की है। दुकान में तलाशी के दौरान उनके कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली इंक के करीब ढाई सौ डिब्बे बरामद हुए। कंपनी के प्रतिनिधि रीशू मिश्रा ने थाने में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नकली इंक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें