फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में हाईब्रिड मक्का पैकिंग करते दुकानदार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। हाईब्रिड मक्का बीज के पैकेट में दूसरी कंपनी का बीज पैक करते समय दुकानदार को दबोच लिया गया। कंपनी के सेल्स अफसर की ओर से उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर बाद का है। श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी उमेश की बीज की दुकान बदायूं रोड पर है। वह एक ब्रांडेड कंपनी का हाईब्रिड मक्का का बीज भी बेचते हैं। आरोप है कि दुकान के अंदर कंपनी के पैकेट में दूसरी कंपनी का बीज पैक करते समय उन्हें कंपनी के सेल्स अफसर मेरठ जिले में इंचोली थाना क्षेत्र के गांव चंदोठी निवासी अंकित चौधरी ने दबोच लिया। मौके पर उन्हें छह पैक पैकेट और करीब चार किलो खुली मक्का मिली।
सेल्स अफसर समेत कंपनी के कर्मचारियों ने दुकानदार उमेश को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर दुकानदार उमेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर बरामदगी की अभिलेखीय कार्रवाई भी पूरी कर ली है। बता दें कि ऐसा एक मामला दो साल पहले भी पकड़ में आया था, लेकिन वह कोतवाली पहुंचने से पहले ही रफादफा हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें