डीपी महाविद्यालय में प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी और निर्णायक। संवाद
सहसवान। डीपी महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व शीर्षक पर निबंध, रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई।
रंगोली में छात्रा वर्ग से शोभा यादव प्रथम, आस्था सक्सेना द्वितीय, अलफिश, कामिनी, नेहा, सुनीति, हुमा तृतीय रहीं। चाहत, फिजा और चांदनी सांत्वना में शामिल की गईं। छात्र वर्ग में सर्वेंद्र यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा प्रतियोगिता में नीतू ने प्रथम, आस्था सक्सेना ने द्वितीय, हिरा ने तृतीय एवं हुमा को सांत्वना की श्रेणी में रखा गया। निर्णायक मंडल में डॉ. एमपी सिंह, विनोद यादव और निक्की माहेश्वरी शामिल रहीं। संवाद