फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संघमित्रा के मुद्दे पर शिवपाल सिंह यादव के बेटे ने किया सियासी वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा चुनाव में बदायूं से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने संघमित्रा के आंसुओं के प्रति हमदर्दी जाहिर की और भाजपा पर सियासी वार किया। वह बोले- यह महिलाओं की अनदेखी का मुद्दा है। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में ऐसे नेता को टिकट दिया गया, जिसके बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी लेकिन लगातार जनसंपर्क में जुटी संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया गया। ऐसे में उनका भावुक होना लाजिमी है। बदायूं से आप लड़ेंगे या शिवपाल सिंह यादव? इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे। जो आदेश होगा उस पर अमल करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें