फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तालाब में मिला शिवलिंग, वहीं पर मंदिर निर्माण की घोषणा

विज्ञापन
पंचतत्व संस्था के परियोजना स्थल पर मंदिर निर्माण की घोषणा करती ​शिप्रा पाठक व मौजूद संत समाज। स - फोटो : फाइल
विज्ञापन
बदायूं। प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग निकलने के बाद वाटर वूमैन शिप्रा पाठक ने इस स्थान पर विशाल शिव मंदिर निर्माण कराने की घोषणा मंगलवार को की। सावन के दूसरे सोमवार और एकादशी के पावन अवसर पर दातागंज तहसील के गांव सराय में शिप्रा पाठक की संस्था ने 30 बीघा जमीन में एक पौधशाला का शिलान्यास किया था। आसपास के कई संतों की उपस्थिति में तालाब की खोदाई शुरू की गई। इस दौरान शिवलिंग निकला। अब वहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री 1008 स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अमृतदास, व्यास मुमुक्षु जी महाराज, खाकी महाराज सहित दर्जनों संत मौजूद रहे।

पंचतत्व संस्था के परियोजना स्थल पर मंदिर निर्माण की घोषणा करती शिप्रा पाठक व मौजूद संत समाज। स- फोटो : फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें