फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुलेख प्रतियोगिता में शिवानी, पुष्पा और संगीता ने मारी बाजी

विज्ञापन
कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में सुलेख प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
उघैती। कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में बुधवार को सुलेख प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में शिवानी, पुष्पा और संगीता ने पहला स्थान पाया। मेधावी छात्र- छात्राओं का प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन अध्यापक शोएब और हर्षित के नेतृत्व में बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा संगीता, कक्षा सात की छात्रा गरिमा माहेश्वरी, उज्ज्वल शर्मा व शिवानी यादव दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा छह की वर्षा व वर्तिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना, ओमकिशन शर्मा, दिनेश माथुर, विक्रमजीत, हर्षित माहेश्वरी, हिना, कोमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें