फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय... शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 03 Aug 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिरुआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर में सावन माह की शिवतेरस पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भगवाधारी कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर शिवभक्तों को जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से जल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। महिला और पुरुष अलग-अलग कतार में लगकर दर्शन कर रहे थे।
भीड़ को देखते हुए चारपहिया वाहनों के आवागमन पर दोपहर तक रोक लगा दी गई। वाहनों को पेटल चौक पर ही रोक दिया गया। पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रशासन के लोग भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन


शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर के आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं देहात में मंदिरों पर भीड़ रही। सिद्ध बरौलिया मंदिर में शिवभक्ताें की भारी भीड़ रही। यहां मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से शिव भक्तों के अलावा मेला देखने वालों का दिन भर तांता लगा रह। फल वितरण कर की भक्तों की सेवा: वजीरगंज। पुलिस की ओर से शिवतेरस पर दिव्यांग आश्रम में बच्चों को फल व मिठाई का वितरण किया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पांच हजार रुपये की धनराशि भेंटकर बच्चों की मदद की। वहीं, मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों को फल वितरण कर उनकी सेवा की। संवाद

बिरुआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

बिरुआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

बिरुआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें