फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला एकल में शनाया रिछारिया ने दिखाया दम

Sun, 01 Sep 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन के विजेता ​खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।स्रोत-स्पोर्ट्स स्टे
विज्ञापन
बदायूं। जिला स्तरीय अंडर-19 पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में खेलते हुए शनाया रिछारिया ने हुदा को हराकर जीत दर्ज की। इसमें पुरुष वर्ग में 56 और महिला वर्ग में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद के जन्मोत्सव पर जिला खेल कार्यालय की ओर शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-19 पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर महेश्वरी ने किया।
पुरुष एकल प्रतियोगिता में विजेता अयान मुश्तक, उपविजेता अक्षित, पुरुष युगल में विजेता दिव्यत्व व अक्षित और उपविजेता कृष्ण व अनमोल रहे। महिला एकल में विजेता शनाया रिछारिया व उपविजेता हुदा रही। महिला युगल में विजेता जया व हुदा और उपविजेता शनाया रिछारिया व नैना रहीं। इस मौके पर डॉ. शांतनु सिंह तोमर, सचिन, डॉ. अनमोल गुप्ता, रजत रस्तोगी, अंकुर महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें