फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे की मौत के बाद अवसाद में थीं शमीम बानो

विज्ञापन
मृतका शमीम बानो का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। कस्बे में जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने वाली शमीम बानो जवान बेटे की मौत के बाद से ही अवसाद में चल रहीं थीं। तीन महीने पहले बेटे की मौत हुई तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इसी के चलते उन्होंने मंगलवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे के वार्ड आठ निवासी दिलशाद के बेटे की बीती फरवरी में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद दिलशाद की पत्नी शमीम बानो (45) अवसाद में चल रहीं थीं। बेटे की मौत के सदमे में वह किसी से बात भी नहीं करती थीं। मंगलवार को उन्होंने किसी समय विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें