फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शबरी ने प्रेम से साथ राम को खिलाए बेर

विज्ञापन
पिंडौल में रामलीला मंच पर शबरी भगवान राम को बेर खिलाती। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में चल रही रामलीला में शनिवार की रात शबरी और राम के मिलन का मंचन कलाकारों ने किया। यहां पर आश्रम में वृद्ध शबरी उनका बेहद श्रद्धा भाव से सत्कार करती है और उन्हें बेर खिलाती हैं। उससे पहले वह खुद चखती हैं कि ताकि खट्टे बेर राम के पास न पहुंच जाएं। शबरी के अपार प्रेम को दर्शाने वाला यह सीन देख कर यहां दर्शक काफी भावुक नजर आए। इसके साथ ही यहां राम-सुग्रीव मित्रता प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया। मंचन के दौरान पर मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक डॉ प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, जगदीश सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, सोवरन सिंह, अजय सक्सेना, जितेंद्र प्रजापति, चौधरी जसवंत सिंह, वीरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें