फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत से घर लौट रही सात साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर

Wed, 26 Jun 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेत से घर लौट रही सात साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख पुकार पर परिजन दौड़े और बमुश्किल उसको बचाया। हमले में बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गई। परिजन आसफपुर सीएचसी लेकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। मरहम पट्टी तक नहीं की। गंभीर हालत में परिजन उसको चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


आसफपुर क्षेत्र के गांव सेटा खेड़ा निवासी लोचन सिंह मंगलवार को खेत पर मक्का तोड़ रहे थे। उनके साथ उनकी सात साल की बेटी चकोरी भी थी। करीब दो बजे बच्ची खेत से घर आ रही थी कि बाग के पास कुत्ते ने हमला बोल दिया। बच्ची बुरी तरह से चीखने लगी।
दौड़कर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कुत्ते से बच्ची को बचाया, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको सीएचसी आसफपुर लाया गया जहां मौजूद कर्मचारियों ने इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे चंदौसी ले गए जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें