दातागंज (बदायूं)। नोएडा की विशारतगंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर और कुढ़े में दबिश दी। दोनों गांव से चोरी की सात बाइक और एक कार बरामद हुई है।
समरेर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कनकपुर गांव निवासी अमन गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता नोएडा के विशारतगंज क्षेत्र में वाहन चोरी करते पकड़ा गया था। उसने कई वाहन चोरी करना कबूल किया। बृहस्पतिवार को विशारतगंज पुलिस उसको लेकर चौकी पर आई थी। उसके बाद संयुक्त रूप से कनकपुर और कुढ़े गांव में दबिश दी गई। कनकपुर गांव से चोरी की पांच बाइक और कुढ़े गांव से चोरी की दो बाइक और एक कार बरामद हुई है। पुलिस सभी वाहन अपने कब्जे में कर ले गई है। संवाद