सिंधौली। सिलिंडर लेने गए उपभोक्ता की एजेंसी स्वामी से बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति दोपहर तीन बजे एजेंसी पर सिलिंडर लेने गया था। उपभोक्ता का कहना है कि उसने सिलिंडर नहीं लिया। उसका सिलिंडर ब्लैक में बेच दिया गया। वह इस मामले की शिकायत के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास जाएगा। आरोप है कि इतना सुनकर संचालक ने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। उपभोक्ता ने बातचीत की रिकार्डिंग कर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। संवाद