फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य को निर्धारित करें छात्राएं, अपनी पढ़ाई पर दें ध्यान, सुरक्षा को पुलिस तैयार

सार

श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को शहर कोतवाली का भ्रमण किया।इस दौरान डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें शिक्षा, पुलिस और अन्य क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं।अंत में डीएम एसएसपी ने छात्राओं को चॉकलेट देकर विदा किया।
विज्ञापन
कोतवाली में छात्राओं को कार्यालय के बारे में जानकारी देते डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। ? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को शहर कोतवाली का भ्रमण किया। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें पुलिस व अपराध से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। डीएम ने कहा कि छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित करें। अपनी पाठ्यपुस्तकों के अलावा ज्ञानवर्धक अन्य पुस्तकें भी पढ़ें। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर वक्त तैयार है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित थाना विजिट कार्यक्रम के तहत छात्राएं दोपहर में कोतवाली पहुंचीं। इस दौरान डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें शिक्षा, पुलिस और अन्य क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। उनकी हौसला अफजाई की। डीएम-एसएसपी ने स्वयं उन्हें कोतवाली का भ्रमण कराया। पहले उन्हें प्रभारी निरीक्षक का कक्ष दिखाया गया। छात्राओं को बताया कि फरियादी यहां आकर अपनी शिकायत करते हैं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान का परिचय कराते हुए कहा कि वह फरियादियों की शिकायत सुनते हैं।
उन्हें कार्यालय दिखाया, बताया कि यहां एफआईआर दर्ज होती है। लॉकअप में अपराधियों को रखा जाता है। बाद में इंस्पेक्टर हरपाल सिंह और महिला सिपाही ने महिला हेल्पडेस्क दिखाई। छात्राओं को बताया कि यह डेस्क खासकर महिलाओं के लिए बनाई गई है। यहां महिलाओं, छात्राओं की शिकायतें सुनी जाती हैं और उनका समाधान कराया जाता है। उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर बताए। अंत में डीएम एसएसपी ने छात्राओं को चॉकलेट देकर विदा किया।
विज्ञापन

डीएम ने पूछा- पहले क्या देखेंगी? छात्राएं बोलीं- लॉकअप
शनिवार दोपहर कोतवाली भ्रमण के दौरान छात्राएं तमाम जानकारी हासिल करने के लिए उत्साहित दिखीं। डीएम ने उनसे पूछा कि वह सबसे पहले कोतवाली में क्या देखना चाहेंगी। अधिकतर छात्राओं ने लॉकअप के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें