फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक के बाल काटने वाले का ब्लड सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं के जालंधरी सराय में जो युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है, उसके बाल तीन दिन पहले शेखूपुर निवासी व्यक्ति ने काटे थे। उसी इलाके में खोखानुमा दुकान में नाई का काम करने वाले इस व्यक्ति ने इस दौरान करीब 70 लोगों की शेविंग की और बाल काटे। सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने नाई को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाकर कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया। जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल भी भेजा गया है। शेखूपुर निवासी नाई की दुकान जालंधरी सराय इलाके में है। वह रोजाना ही शेखूपुर से बदायूं आता-जाता रहा है। इसी युवक ने तीन दिन पहले जालंधरी सराय निवासी जिस युवक के बाल काटे थे, वह रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने डॉ शमीना हसन की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर नाई पहले होम क्वारंटीन किया, फिर एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। कोरोना की जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल लेकर भेज दिया गया है। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि नाई के जरिए यह भी पता लगाया गया है कि वह अब तक कितने लोगों के संपर्क रहा। तीन दिन के दौरान ही उसने बदायूं और शेखूपुर के 70 लोगों के भी बाल काटे हैं। अधिकतर लोगों के नाम और पते तो वह नहीं बता पाया, लेकिन करीब दो दर्जन लोगों के बारे में उसने जानकारी मुहैया करा दी है। फिलहाल, डॉक्टरों को नाई की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। अगर वह भी संक्रमित निकला तो संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें