फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 14 Sep 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उझानी। लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने को ट्रायल देने के लिए जुटे खिलाड़ियों को फिर बारिश ने रोक दिया। मैदान में पानी भरा होने के बाद बालक और बालिका वर्ग के 50 खिलाड़ियों का चयन उनके पूर्व प्रदर्शन के आधार पर कर लिया गया।खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार पूर्वाह्न गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुई।
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव और सचिव परवेज गाजी ने दोनों कोच के साथ खिलाड़ियों के पूर्व प्रदर्शन से जुड़े प्रमाण पत्र चेक किए। इसके तहत अंडर-14 बालक वर्ग में शैलेंद्र सिंह और सुखवीर सिंह, बालिका वर्ग में काजल, अनामिका और सपना, अंडर- 16 बालक वर्ग में दिव्यांश यादव, निशांत शर्मा, सूरज, रूपेश, अरुण प्रताप, प्रियांशु, जान मोहम्मद और मोहम्मद ताजिल, बालिका वर्ग में रचना, निशा पाल और प्रीती पाल का चयन किया गया।
अंडर- 18 बालक वर्ग में शारिफ, गौरव, अजय कुमार, प्रियांशु, रोहित कुमार, आरेश और प्रदीप पाल, बालिका वर्ग में गुड्डो देवी, हर्षी सैनी, राधिका और स्वामिनी मौर्य को स्थान मिला। अंडर-20 बालक वर्ग में माधव सिंह, सुमित, तैय्यब, राहुल यादव, अमरचंद्र, अभि कुमार, प्रिंस, मोहम्मद रेहान, प्रतोष कुमार, जयचंद्र और योगेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में पंचम श्री, कोमल, सुमन और राखी का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर- 23 बालक वर्ग में लारेश, इकबाल अहमद, मोनू यादव, सुखपाल, सोनू रावल, सिंटू, पुनीत और अमन कुमार भी प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनपशिप में प्रतिभाग करेंगे। कोच रामदास यादव और मोहित ने बताया कि चैंपियनशिप लखनऊ में 15 सितंबर से शुरू होगी। चयनित सभी खिलाड़ी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेज के हैं।


तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहुंचे महज दो खिलाड़ी, दोनों चयनित
- भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में माध्यमिक कॉलेजों की जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के अधिकतर स्कूल और कॉलेज के प्रतिभागी शामिल नहीं हुए। देवनागरी इंटर कॉलेज उझानी से रवि कुमार और बदायूं के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से विगनेश कुमार ने प्रतिभग किया। दोनों खिलाड़यों का उनके मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर आने वाले दिनों में मंडलीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में चयन कर लिया गया। चयन प्रक्रिया प्रधानाचार्या सुजाता सक्सेना और कोच इकबाल अहमद की देखरेख में की गई। प्रधानाचार्या ने बताया कि सभी स्कूल और कॉलेज को पहले ही अवगत कराया जा चुका था। प्रतिभागियों के नहीं आने की वजह बारिश होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें