फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र न मिलने पर हंगामा

Sun, 20 Sep 2015 08:44 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बता दें कि जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 498 गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई चल रही है। बीते दिन महिला और विकलांग अभ्यर्थियों से एक-एक स्कूल का विकल्प भी भरवा लिया गया। चयनित अभ्यर्थियों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हैं सो वह नियुक्ति पत्र के लिए यहीं पर जमे हुए हैं। सभी को 21 सितंबर तक नियुक्ति पत्र देने के आदेश हैं। विभाग ने उनसे कहा था कि वह डाक द्वारा नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं, उन्हें एक-दो दिन के अंदर मिल जाएंगे। इसी क्रम में आज तमाम अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर रविवार को भी बीएसए कार्यालय पर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने उनसे कल खुद ही कहा था कि रविवार को दस बजे उन्हें नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। जिसकी वजह से वह घर नहीं गए। आज जब वह बीएसए कार्यालय पहुंचे तो वह बंद था। इसके बाद वह सभी डीएम से मिलने जा रहे थे पता चला कि वह नहीं हैं। तब वह एडीएम प्रशासन के आवास पर पहुंचे और नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की। एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें