फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माण में घपले पर एसडीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
बेहटा गुंसाई में कक्ष निर्माण की जांच करते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने मौके पर जाकर जांच की। मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग न करने पर ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में कई दिनों से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण चल रहा है। इसमें घाटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए गांव के कई लोगों ने एसडीएम से फोन पर शिकायत की थी। इस पर सोमवार की शाम एसडीएम जांच करने मौके पर पहुंचे। उन्हें ईंटों की गुणवत्ता खराब मिली। इसके बाद एसडीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। ठेकेदार ने अच्छी गुणवत्ता की ईंटें लगाने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें