फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसडीएम को गोआश्रय स्थल में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने शनिवार को गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। आदेश के बावजूद गोवंश को ठंड से बचाने के लिए टिनशेड न बनने पर नाराजगी व्यक्त की। गोआश्रय स्थल में इस समय 40 से अधिक पशु हैं। संचालक को शासन के निर्देशानुसार गोवंश को समय से हरा चारा-पानी और ठंड से बचाने के लिए झूलों की व्यवस्था कराने के साथ ही अलाव जलाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लेखपाल संदीप को रोजाना गोआश्रय स्थल की व्यवस्था परखने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें