बदायूं। एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्र ने वकीलों का बहिष्कार खत्म करा दिया।
बुधवार को एसडीएम बार एसोसिएशन पहुंचे। यहां तमाम वकीलों ने तत्कालीन एसडीएम के बारे में अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वकीलों ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम का रवैया वकीलों के प्रति ठीक नहीं था। इससे उन्होंने 17 मार्च 2023 को एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर दिया था। तब से वह लगातार एसडीएम को हटाने की मांग कर रहे थे। नवागत एसडीएम ने कहा कि अब सभी वकीलों का सम्मान किया जाएगा और उनकी समस्याएं वरीयता के आधार पर निस्तारित कराई जाएंगीं। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार, वकील नरेंद्र सिंह समेत कई वकील मौजूद रहे। संवाद