फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीडीवी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हस्तकला, व्यर्थ सामग्रियों का पुनरुत्पादन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला और भौतिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता का विकास अत्यंत आवश्यक है। विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करती है, बल्कि उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देती है। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उप प्रबंधक डीके गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, संजीव सक्सेना, एसके शर्मा, एसके मिश्रा, डॉ. पीएस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें