बदायूं। मौसम के मिजाज को देखते हुए डीएम मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से स्कूलों के समय में परिवर्तित कर दिया है। इसके तहत अब जिले के सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। हालांकि डीएम ने यह समय पांच फरवरी तक ही बदला है। उसके बाद में नए निर्देशाें के अनुसार आगे स्कूल खोले जाएंगे। संवाद