फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: यूपी के इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद, कांवड़ यात्रा के चलते लिया फैसला

Sat, 08 Jul 2023 05:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में कांवड़ियों के कछला घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में आठवीं तक के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सावन के प्रथम सोमवार पर कावंड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि कक्षा एक साथ आठ तक के विद्यालय शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे, वहीं मंगलवार को यथावत खुलेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को जारी आदेश में उन्होंने सभी बीईओ को भी निर्देशित किया है कि वह इसका सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू 

कांवड़ियों के कछला घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार तड़के बरेली जिले में नवाबगंज क्षेत्र के गांव सेंथल के शिवभक्तों का जत्था घाट पर पहुंचा। जल भरकर पूजन करने के बाद बम-बम भोले की गूंज के साथ जत्थे में शामिल कांवड़िये शिवालय की ओर निकल पड़े।

सेंथल निवासी कावड़ियों के जत्थे में शामिल संजीव कुमार, अरुण वर्मा, सुनील कुमार और उमेश ने बताया कि शुक्रवार तड़के शिवभक्त कछला गंगाघाट पर पहुंचे। स्नान और ध्यान के बाद उन्होंने जल भरकर कांवड़ पूजन किया। आरती भी की गई। 

ये भी पढ़ें- बरेली SSP की बड़ी कार्रवाई: कटरी कांड का आरोपी सुरेश प्रधान भूमाफिया घोषित, गैंग में 26 गुर्गे शामिल

कांवड़ उठाकर शिवभक्त घाट से निकले तो बरेली-मथुरा हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी। शिवभक्तों के निजी वाहन पर साउंड सिस्टम भी लगा था। भजनों की धुन पर कांवड़िये थिरकते नजर आए। जत्था सोमवार को अपने इलाके के दुआवट स्थित मंदिर में जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें