फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहर के मुख्य बाजार में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकाली। रैली की शुरुआत मथुरिया चौराहे से की गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मथुरिया चौराहे पर ही आकर समाप्त हुई। छात्रों ने लोगों को विभिन्न प्रकार के पोस्टर तथा कागज के थैलों के माध्यम से पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह दी। बच्चों ने विभिन्न दुकानों पर जाकर व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को कागज और कपड़े से बने बैग का प्रयोग करें। इस दौरान दुकानों पर पेपर बैग भी वितरित किए गए। इस दायित्वपूर्ण कदम को सफल बनाने में स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। रैली का संचालन यशवर्धन स्वरूप ने किया। इस मौके पर आनंद मोहन, मोहित सिंह, शिव कुमार, रश्मि रावत, शिवांगी सिंह और शाजिया आदि मौजूद रहे।