डीआईओएस ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिले आदेश के अनुक्रम में बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जा रहे हैं। इसलिए नवंबर के दो रविवारों को विशेष अभियान चलाकर पदाभिहीत अधिकारी, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की मौजूदगी में दावे आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसलिए जिन स्कूल, कालेज और महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य को अवकाश के दिनों में स्कूल कॉलेज खोलकर फर्नीचर आदि सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।