गिरते पारे के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा आठ तक के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी, सीबीएसई तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंद रहेंगे। 11 जनवरी को विद्यालय पूर्ववत समय पर खुलेंगे।