फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग छात्रों के लिए आवेदन 31 अगस्त तक

Fri, 21 Aug 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को सूचित किया है कि विकलांग छात्रों को प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति के आवेदन कराए जाएं। आवेदन करने के लिए नेशनल-ई स्कालरशिप पोर्टल है। स्कालरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र के पास योग्यता और आयु सीमा का क्षेत्र तय किया गया है। प्री-मैट्रिक के लिए 40 प्रतिशत विकलांगता और कम से कम 9 या 10वीं कक्षा पास और माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक न हो। पोस्ट-मैट्रिक के लिए 40 प्रतिशत विकलांगता और कम से कम 11 या 12वीं कक्षा पास और माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो। टॉप क्लास के लिए योजना के अंतर्गत किसी भी विषय से स्नातकोत्तर और माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कालरशिप के आवेदनों को सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें