फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेहड़िया में सीसी रोड के निर्माण में घपला, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

विज्ञापन
ग्राम रेहड़िया में सीसी रोड का निर्माण करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रेहड़िया। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव रेहड़िया में सीसी रोड के निर्माण में मानक से कम सीमेंट लगाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर काम रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे जेई ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की और सीमेंट की मात्रा सही कराके निर्माण कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे विरोध नहीं करते तो सड़क का ऐसे ही घटिया निर्माण कर दिया जाता।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से रेहड़िया गांव में करीब 280 मीटर सीसी सड़क डाली जा रही है। करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क में मानक के अनुसार सामग्री नहीं मिलाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार से सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। ठेकेदार कुछ निर्माण ही करा पाया था कि तभी ग्रामीणों ने मानक से कम सीमेंट का प्रयोग होने पर हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार की सूचना पर जेई राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीमेंट की मात्रा सही कराई।
-
रेहड़िया गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से सीसी सड़क बनाई जा रही है। हमने मौके पर पहुंचकर जांच की तो निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं मिली। इस पर सीमेंट की मात्रा सही कराई गई। - राहुल कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें